Breaking News
kissan

बारिश की कमी के चलते किसान चिंतित

kissan

विकासनगर (संवाददाता)। त्यूणी तहसील क्षेत्र में बारिश की कमी किसानों पर भारी पड़ रही है। बारिश की कमी के चलते टमाटर की पैदावार प्रभावित हो रही है। जिससे किसान चिंतित हैं। तहसील क्षेत्र के रोहटाखड्ड, नायली, डांडी, निमगा, केराड़, शूनीर, किस्तूड़, चिल्हाड़, शिलावड़ा, डूंगरी, पेनूवाल, छाछुवा, सुनाई, डिमीच, भंदरौली, चांजोई, दारागाड़, सनसू, दारमीगाड़, शठंगधार, मझोगख् त्यूणी, गहराणू, कडंग आदि गांवों में टमाटर का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जाता है। लेकिन, इस बार बारिश की कमी ने किसानों की वर्षभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कृषक रतन सिंह, कलम सिंह, अर्जुन सिंह, नेपाल सिंह, कृपाल सिंह, सुरेन्द्र, ग्यार सिंह, राम सिंह, भगत राम, मातबर सिंह, सहज राम आदि ने बताया कि इस बार बारिश कम होने से टमाटर का साइज नहीं आ पाया है। उधर, संपर्क करने पर सचल दल केन्द्र त्यूणी के प्रभारी बीपी जसोला ने बताया कि जुलाई माह में टमाटर की बेमौसमी फसल को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। यदि, पंद्रह से बीस जुलाई के बीच अच्छी बारिश हुई, तो फसल को लाभ मिलेगा।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply