Breaking News
firenwn

लखनऊ कृषि भवन में लगी आग

firenwn

लखनऊ (संवाददाता)। लखनऊ कृषि भवन के द्वितीय तल पर कमरा नंबर 119 में गुरुवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि दूसरे तल पर कई महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे। इससे पहले भी कई सरकारी ऑफिसों में आग लग चुकी है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए। आग से कई जरूरी फाइलें जलकर स्वाहा हो गई हैं। डेढ़ घंटे में दमकल विभाग की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। वहीं ऑफिस खुलने से पहले ही लगी आग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल अफसर आग के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।

Check Also

CM योगी ने ₹655 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

लखनऊ (ज0सं0वि0) – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में ₹655 करोड़ की लागत …

Leave a Reply