Breaking News
Food Security team raids at meat shops

खाद्य सुरक्षा टीम ने मीट की दुकानों पर की छापेमारी

Food Security team raids at meat shops

हल्द्वानी (संवाददाता)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर की मीट की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मंगल पड़ाव स्थित 10 मीट की दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही को अंजाम दिया। खाद्य अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि मंगल पड़ाव के अलावा लाइन नंबर 17 वनभूलपुरा क्षेत्र में भी मीट की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकान में रखे मीट के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि कई दुकान ऐसी मिली हैं, जहां बिना डॉक्टरी जांच के मीट बेचा जा रहा था। उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply