Breaking News
forest fire

जंगल की आग से वन विभागों को करीब 86 लाख का नुकसान

forest fire

देहरादून (संवाददाता)। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद 18 वर्षों में हजारों हेक्टेयर जंगल 44478 हेक्टेयर जंगल राख हो चुका है। जंगल की आग से वन विभागों को करीब 86 लाख का नुकसान पहुंचा। आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से राज्य गठन के बाद जंगलों में आग की घटनाओं और उससे हुए नुकसान का ब्योरा मांगा था। वन संरक्षक उत्तराखंड वनाग्नि कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद डोबरियाल ने उन्हें सूचना उपलब्ध कराई है। यह भी बताया गया कि जंगलों में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने वर्ष 2016 में आठ, और वर्ष 2018 में सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

-मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की -स्वच्छता …

Leave a Reply