Breaking News
SEX RACKET

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

SEX RACKET

देहरादून (संवाददाता)। एन्टी हूॅयूमन टै्रफिकंग सेल व पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी का झांसा देकर छह पीडि़ताओं को देहव्यापार में झोंकने का काम कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित घाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकंग सैल विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जो कि दिल्ली व नेपाल के रहने वाले है व देह व्यापार के धन्धे में लिप्त है, व दिल्ली व हिमाचल से लडकियां लाकर देहरादून से मसूरी की ओर जा रहे है। सूचना पर प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल इस बात से एसएसपी दून को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन सेल के साथ मसूरी रोड चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को डाईवर्जन तिराहे पर 02 संदिग्ध कारें दिखाई दी। जिन्हे रोककर उनकी तलाशी ली गयी। चैकिंग में पुलिस को आरोपियों ने अपना नाम राहुल सिंह चैहान पुत्र बिशन्दर सिंह चैहान निवासी क सर्कुलर रोड सोनिया विहार नई दिल्ली उम्र 23 वर्ष व अन्य दूसरे ने आलोक सिंह पुत्र राजबीर सिहं निवासी ग्राम मदनापुर पो.आ. मदनापुर शाहजहां उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष बताया। उनकी कार में 03 पीडिताए भी बैठी थी। अन्य कार इंडिगों वाहन के चालक ने अपना नाम मोनू गुंसाई पुत्र नन्द कुमाली निवासी बह्मपुरी पटेलनगर उम्र 26 वर्ष व अन्य ने अपना नाम रोबिन पुत्र धनबहादूर निवासी पीपिंग जिला अराहाथी नेपाल उम्र 35 वर्ष बताया। जिनके कब्जे 03 पीडिताएं मुक्त करायी गयी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोबिन हम तीनों को मोनू गुंसाई की कार में बैठाकर नौकरी के नाम पर झांसा देकर व प्रलोभन देकर दिल्ली से देहरादून मसूरी ले जा रहा था। आरोपी देह व्यापार से अधिक पैसा कमाना चाहते थे, परन्तु पुलिस द्वारा हमें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया गया है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply