Breaking News
gairsain rudraprayag

राजधानी गैरसैंण बनाये जाने को तेज करेंगे आंदोलन

gairsain rudraprayag

देहरादून । उत्तराखंड महिला मंच की जिला संयोजक निर्मला बिष्ट ने कहा है कि प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने की मांग को लेकर संघर्ष को तेज किया जायेगा और इसके लिए महिलाओं को एकजुट करने का काम किया जायेगा। कचहरी स्थित शहीद स्थल में पत्रकारों से बातचती करते हुए निर्मला बिष्ट ने कहा है कि मंच गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए युवा शक्ति के हर प्रयास को समर्थन व सहयोग देगा और युवा शक्ति की एकजुटता के लिए भी प्रयास करेगा। उनका कहना है कि राज्य में भाजपा कांग्रेस की निहित स्वार्थी भ्रष्ट राजनीति को ध्वस्त कर उत्तराखंड की बेहतरी व जन मुददो को लेकर राज्य में एक समर्पित नेतृत्वकारी शक्ति के रूप में आगे बढ सके। उनका कहना है कि गैरसैंण स्थाई राजधानी आंदोलन एवं मुजफ्फरनगर कांड के अपराधियों को सजा दिलाये जाने की मांग को मजबूत देने का काम यिका जायेगा और गैरसैंण स्थाई राजधानी महिला संघर्ष मोर्चा का गठन किया जायेगा। उनका कहना है कि इसके लिए ऊषा भटट एवं निर्मला बिष्ट को अधिकृत करते हुए जिम्मेदारी दी गई है। उनका कहना है कि मंच उत्तराखंड में भाजपा सरकार के द्वारा जिस प्रकार से शासनादेश जारी कर रहा है वह जन विरोधी है और राज्य में प्रेस को नियंत्रित करने का कुत्सित प्रयास किया गया है जिसके लिए जनांदोलन चलाया जायेगा। उनका कहना है कि सरकार प्रेस की आजादी पर हमला करने का प्रयास कर रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर वार्ता में शकुन्तला गुसांई, पदमा गुन्ता आदि मौजूद थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply