Breaking News
hgj7899

गैरसैंण अभियान ने किया सभी विधायकों को पत्र प्रेषित करना शुरू

hgj7899

देहरादून (संवाददाता)। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने सोमवार को सभी विधायकों को पत्र प्रेषित करने का अभियान शुरू किया। अभियान पत्र के माध्यम से विधायकों से गैरसैंण को स्थाई और पूर्णकालिक राजधानी के लिए आवाज उठाने का अनुरोध किया जाएगा। अभियान के प्रमुख रणनीतिकार मनोज ध्यानी ने कहा कि गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान की ओर से यह पत्र सभी विधायकों को भेजे जा रहे हैं। साथ ही मांग कर रहे हैं कि विधायकगण गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की अधिसूचना पारित करवाने के लिए काम करें। उत्तराखंड के अस्तित्व से जुड़े इस मुद्दे पर जनता की मांग को पूरा करवाने का प्रयास करें।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

-मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की -स्वच्छता …

Leave a Reply