Breaking News

गोरखपुर में भगवान नरसिंह की धूम

भगवान नरसिंह होली की उमंग
गोरखपुर में भारत दर्शन

नेशनल वार्ता ब्यूरो
गोरक्षधाम के महंत योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गोरखपुर की होली मनाई जा रही है। भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना के बाद यह उत्सव मनाया जा रहा है। होली का पावन त्योहार भगवान नरसिंह के सम्मान में ही मनाया जाता है। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। श्रीराम को भी भगवान विष्णु का अवतार कहते हैं। गोरक्षधाम ने इस महान सनातन परम्परा को बनाए रखा हैै। कहते हैं कि 1944 से लगातार यह होली मनाई जाती रही है। केवल गुजरे दो साल कोरोना महामारी के ग्रहण के चलते गोरखपुर की यह होली स्थगित रही। आज योगी आदित्यनाथ के साथ पूरा गोरखपुर सड़कों पर उतरा हुआ है। गोरखपुर के लोग अपने महाराज के साथ होली मना रहे हैं। भगवान नरसिंह के जयकारे लग रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि वे पिछले 24 सालों से योगी आदित्यनाथ के साथ होली मनाते आ रहे हैं। 1944 में आरएसएस के सरसंघ चालक द्वारा इस होली की नींव रखी गयी थी। जिसमें समय के साथ-साथ उत्साह और उमंग का बढ़ना सुखद आश्चर्य है। गोरखपुर के लोगों ने कल होली के उत्साह को थामे रखा। वे चाहते थे कि आज की होली में गोरखपुर के महाराज के साथ पूरा आनन्द उठाया जाए। यही दृश्य इस समय गोरखपुर की सड़कों पर देखा जा सकता है। 8 किमी लम्बी इस सांस्कृतिक यात्रा में सड़कों के दोनों ओर घरों की छतों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग पुष्प वर्षा कर रहे हैं। नरसिंह भगवान से आशीर्वाद माँग रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की जय-जय बोल रहे हैं। बच्चे, बूढ़े, युवा और महिलाएं झूम रहे हैं। भगवा होली की जय-जयकार कर रहे हैं। इस सांस्कृतिक-धार्मिक महोत्सव में बीजेपी की प्रचण्ड जीत पर खुशियाँ मना रहे हैं। योगी आदित्यनाथ लोगोें की खुशहाली का आशीर्वाद रहे हैं। पूरा गोरखपुर भगवा के रंग में रंगा हुआ है। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।


Check Also

अब 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, एक जुलाई से लागू होगा नया नियम

लखनऊ (संवाददाता) । उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों के बीच सरकार ने बड़ा …

Leave a Reply