Breaking News

विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर पोखड़ा सतपुली में विद्यालय स्तर पर भव्य आयोजन

उत्तराखंड (पोखड़ा, सतपुली)।  1 अगस्त को विश्व भर में मनाए जाने वाले “World Scout Scarf Day” के अवसर पर पोखड़ा सतपुली स्थित स्थानीय विद्यालय में स्काउट भावना से ओत-प्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन स्काउट्स अपने स्कार्फ को गर्व से पहनकर स्काउटिंग के आदर्शों और मूल्यों का सम्मान करते हैं।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भगवती प्रसाद डबराल, ब्लॉक सचिव श्रीमती मीनाक्षी घ्यानी, प्रवक्तागण, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ, एवं लगभग 90 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कार्फ धारण एवं स्काउट प्रार्थना से हुई, तत्पश्चात छात्रों ने स्काउट शपथ, भाषण, सामूहिक गीत, एवं अनुशासन प्रदर्शन के माध्यम से स्काउटिंग के महत्व को दर्शाया।

प्रधानाचार्य श्री भगवती प्रसाद डबराल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “स्कार्फ केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह सेवा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।”

ब्लॉक सचिव श्रीमती मीनाक्षी घ्यानी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, “स्काउटिंग एक ऐसा मंच है जो बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता विकसित करता है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”

कार्यक्रम का समापन स्कार्फ मार्च पास्ट और सामूहिक स्काउट गीत से हुआ, जिसमें बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सराहनीय रही।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्काउटिंग की परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में सक्षम है।

प्रेषक -विश्व प्रकाश मेहरा,मीडिया कोरेस्पोडेंट, उत्तराखंड

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …