Breaking News

श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर गढ़ बरसाली इंटर कॉलेज में चुनाव पाठशाला, पौधारोपण एवं स्वच्छता ड्राइव।

देहरादून। उत्तराखंड के अमर बलिदानी श्री देव सुमन के 81वें बलिदान दिवस पर इंटर कॉलेज गढ़ बरसाली,विकासखंड – डुण्डा, जनपद- उत्तरकाशी में जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी मुख्य शिक्षा अधिकारी- उत्तरकाशी के निर्देशन में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चुनाव पाठशाला, मतदाता शपथ, प्लास्टिक के विरुद्ध आंदोलन, स्वच्छता ड्राइव तथा बृहद पौधारोपण किया गया। जिसमें फलदार औषधि प्रजाति के पौधों जैसे कचनार, आंवला, माल्टा, बेलपत्र, रीठा, लेमनग्रास, अमरूद, आम, आदि पौधों का रोपण किया गया। स्काउट गाइड की जिला सचिव मंगल सिंह पंवार तथा स्काउट गाइड स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल बिष्ट, बिंदेश्वर डंगवाल, भारतेश्वरी, अनीता बिष्ट,संगीता भट्ट, सविता बिष्ट, रीता नौटियाल,युक्ति श्रीसेठ ,आकाश नेगी, शीतल डंगवाल, अक्षत बिष्ट, ज्योति , आदर्श,केशव,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का निर्देशन एवं संचालन इको क्लब/स्काउट गाइड के जिला सचिव मंगल सिंह पंवार के द्वारा किया गया।

प्रेषक -विश्व प्रकाश मेहरा, संवाददाता, भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …