Breaking News
wound

आई डी पी एल क्षेत्र में गुलदार का आतंक, हमले में महिला समेत कई घायल

wound

-वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची रेस्क्यू कर बमुश्किल पकड़ा गया गुलदार

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा)। आईडीपीएल कॉलोनी में केंद्रीय विद्यालय और लवली स्टोर के पास अचानक गुलदार धमक गया गुलदार के हमले में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। साथ ही गुलदार ने सड़क से गुजर रहे दो बच्चों पर हमला कर दिया । पास खड़े लोगों ने हल्ला मचाया तो गुलदार ने बच्चों को छोड़ पास के ही घर में घुस गया।घटना सुबह 10 बजे करीब की है ।57 वर्षीय मीना देवी पत्नी मोहन असवाल पर अपने घर के समीप ही हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले सोनू और शिवम ने डंडो व लाठी के सहारे बमुश्किल गुलदार को भगा दिया। साथ ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने राजकीय चिकित्सालय
leapard

एम्स में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार घायल महिला के हाथ में लगभग 15 टांके लगाए गए और गर्दन में भी गहरे पंजे के निशान पाए गए। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को कड़ी मशक्कत के बाद खंडहर में बंद करके ट्रेंकुलाइज किया जिसके बाद गुलदार को पिंजरे में बंद कर विभाग की टीम अपने साथ ले गई। वन विभाग के डीएफओ राजीव धीमान ने बताया जिन लोगों को गुलदार ने घायल किया है। उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।

pkdte

 

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply