Breaking News
traind 19693143

हरिद्वार के यात्री लक्सर में उतरकर हुए परेशान

traind 19693143

रुडकी (संवाददाता)। कई ट्रेन आंशिक रूप से रद होने के कारण हरिद्वार और देहरादून जाने वाले मुसाफिरों को लक्सर में उतरना पड़ा। यहां उनके टिकट के बाकी बचे पैसे रिफंड भी नहीं हो पाए। बस अड्डे पर भी हरिद्वार जाने वाली बस के लिए जहां उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं अत्यधिक भीड़ होने से इसमें चढऩे में भी काफी परेशानी हुई। लक्सर हरिद्वार लाइन पर नए बने ट्रैक के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दर्जनों ट्रेन पिछले कई दिन से रद हैं। मंगलवार को भी लक्सर होते हुए हरिद्वार और देहरादून की तरफ जाने वाली ट्रेनों को लक्सर में रोक दिया गया। पठानकोट कैंट से रिजर्वेशन करवाकर हरिद्वार जा रहे यात्री बिभूति सिंह, रामदास यादव, रामशंकर, सपना, श्यामलाल, लालजी यादव ने बताया कि गाड़ी आगे नहीं जाने के कारण उन्हें लक्सर में उतार दिया गया। यहां उनके टिकट के बाकी के पैसे भी रिफंड नहीं किए गए। बाद में सैकड़ों की संख्या में मुसाफिर हरिद्वार की बस पकडऩे के लिए बस अड्डे पहुंचे तो वहां एक भी बस मौजूद नहीं थी। यही नहीं यात्रियों को अड्डे पर कहीं बैठने तक की जगह नहीं मिल सकी। जिस कारण उन्हें घंटों सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। बस आने पर काफी भीड़ होने से उसमें चढऩे को भी भारी धक्का-मुक्की हुई। महिला यात्री बसों में सवार नहीं हो सकीं। बाद में उन्हें टैक्सियों को चार गुना भाड़ा देकर हरिद्वार जाना पड़ा। मुसाफिर विराजमन, हरिश्चंद्र गौड़, पंडित ज्वालाप्रसाद, रामेश्वर गुप्ता, लालजी यादव का आरोप है कि शासन प्रशासन की लापरवाही से यात्री ज्यादा परेशान हो रहे हैं। कहा कि ट्रेन कैंसिल करने से पूर्व रेलवे को परिवहन विभाग की मदद से लक्सर हरिद्वार, देहरादून रूट पर अतिरिक्त बसें लगानी चाहिए थी। इससे सरकार को राजस्व भी मिलता।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply