Breaking News
snowfall 5656556

बर्फबारी से मकान क्षतिग्रस्त

snowfall 5656556

उत्तरकाशी (संवाददाता)। भारी बर्फबारी के कारण ब्लॉक के समाधी मठ गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तहसील प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मकान का मौका मुआयना कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण समाधी मठ गांव निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र नौनियाल सिंह के मकान पर बर्फ की मोटी चादर जमा हो गई थी। जिसके दबाव के कारण बुधवार सुबह पूरा भवन क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच सूचना मिलते ही तहसीलदार चंदन सिंह राणा, राजस्व निरीक्षक मंगल लाल आदि अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही जिला प्रशासन को नुकसान की रिपोर्ट भेजी। राजस्व अप निरीक्षक उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बर्फबारी से भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे पीडि़त परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीडि़त को उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply