Breaking News

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य महकमे की उड़ाई नींद

देहरादून (संवाददाता)। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है। वहीं स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। जो इस बात की तस्दीक कर रहा है कि प्रदेश में ठीक नहीं चल रहा। सूबे में स्वास्थ्य महकमे के हाल से हर कोई वाकिफ हैं। लगातार मौत के मामले सामने आने से शासन-प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
प्रदेश में ठंड के साथ ही स्वाइन फ्लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिससे लोग काफी डरे हुए हैं और मामूली बीमारी में भी हॉस्पिटल पहुंचकर चेकअप करा रहे हैं। जिससे हॉस्पिटल में लोगों की सुबह से ही भारी भीड़ जुट रही है। कई लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी नहीं होने से वे काफी ाबराए हुए हैं। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग हॉस्पिटल में हर सुविधा उपलब्ध होने की बात कह रहा है तो वहीं बदइंतजामी महकमे की पोल खोल रही है। वहीं स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य लक्षणों की तरह ही होते हैं। जिससे लोगों को इस बीमारी का पता नहीं लग पाता है। वहीं डॉक्टरी जांच के बात ही बीमारी का के बारे में मालूम पड़ता है। 

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

-मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की -स्वच्छता …

Leave a Reply