Breaking News

सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति से परिचित होना सुखद अहसास: धामी

देहरादून (सूoविo) । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आये छात्रों के दल ने भेंट की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के छात्रों ने देहरादून एवं मसूरी के भ्रमण के अनुभवों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता के साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति से परिचित होना सुखद अहसास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नार्थ ईस्ट के साथ उत्तराखण्ड की कई मामलों में समानता है। पर्वतीय भौगोलिक स्थिति के साथ हमारा हिमालय से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अध्ययन यात्रायें एक दूसरे राज्य की समृद्ध विरासत को समझने का अवसर प्रदान ही नहीं करती बल्कि इससे जन कल्याण के लिये संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी साझा होती है। ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की श्एक भारतश्रेष्ठ भारतश् की संकल्पना को सार्थक करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं तथा विभिन्न राज्यों के बीच पारस्परिक समन्वयए सहयोग और प्रेम को बढ़ाने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों और देवभूमि उत्तराखण्ड के बीच प्राचीन काल से ही एक अनूठा संबंध रहा हैए अपने असीम नैसर्गिक सौंदर्य व सतरंगी लोक संस्कृति से परिपूर्ण पूर्वोत्तर राज्यों से पधारे छात्र इस संबंध को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपनी इस यात्रा द्वारा निश्चित रूप से देवभूमि उत्तराखण्ड की विशिष्ट आध्यात्मिक और धार्मिक पद्धतियों को समझने का प्रयास किया होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की सांस्कृतिकए धार्मिकए आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक पद्धतियों का समूचे विश्व में मान बढ़ रहा है। आज संपूर्ण विश्व श्वसुधैव कुटुंबकमश् की हमारी प्राचीन अवधारणा का महत्व समझ रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम सभी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश में किए जा रहे महान कार्यों के साक्षी हैं। चाहे वो कश्मीर से धारा 370 हटाना होए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होए तीन तलाक की समस्या का समाधान हो या फिर उत्तर पूर्व के प्रदेशों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का महान कार्य होए आदरणीय प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी जी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज हम सभी एक नए भारतए समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत के अपने सपने को पूरा होते हुए देख पा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लालए  राम सिंह कैड़ा, यात्रा संयोजक चाऊ खगंको वाय लोंग,प्रांत अध्यक्ष डॉ0  ममता सिंह के साथ पूर्वोत्तर के छात्र छात्रायें करजुम करलो, अत्तमची आरण्मारक, पेई पानी गोदक, मोनिता जमातिया, संगे कामरो,लालरिनफेली आदि उपस्थित थे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …