Breaking News
kejriwal good work

अस्पताल के बिलों का 30 दिनों के भीतर होगा भुगतान: दिल्ली सरकार

kejriwal good work

 

नेशनल वार्ता ब्यूरो (19-08-2017)

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि उसके अस्पतालों में सामान की आपूर्ति करने वालों को बिल मिलने के एक महीने के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में गोरखपुर जैसी स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई सरकारी अस्पतालों की समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के निवारण के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक इस समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में हमने दवाओं की उपलब्धता और तैयारियों के बारे में चर्चा की।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply