Breaking News
kissan

किसानों को दिया बाजार का ज्ञान

kissan

चमोली  (संवाददाता)। दूरस्थ क्षेत्र घाट के किसानों की आजीविका बढ़ाने व उनके उत्पादों का उचित बाजार मूल्य दिलाने के लिए करूणा संस्था व मरिया आश्रम ने 16 गांवों के किसान समूहों को प्रशिक्षित कर उन्हें विपणन व बाजार का फंडा समझाया । घाट में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मरिया आश्रम के प्रबंधक फादर शैजू ने कहा कि यहां के किसानों के उत्पाद जैविक हैं। परंतु उन्हें उत्पादों का वह मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्रों में यह उत्पाद पहुंच कर ऊंचे दामों में बिक रहा है। साफ है कि बिचौलिए किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर गेरी , सितेल , वादुक , नारंगी, चरबंग , उस्तोली , सरपाणी , कमेड़ा , खडगोली , थिरपाक , सेरा , बांसबाड़ा , मोख , बंगाली , मोखतल्ला ,कुंडी आदि गांवों से 55 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक राकेश लाल, शुशीजा देवी , अनिता देवी , आनंद ङ्क्षसह, मुकेश कुवंर आदि ने विचार व्यक्त किए ।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply