Breaking News
launched cleanliness campaign

स्वच्छता अभियान चलाया

launched cleanliness campaign

देहरादून (संवाददाता)। हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवाÓ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पार्क में पॉलिथीन, प्लास्टिक रेपर, कूड़ा इक्कठा कर डस्टबिन में डाला गया। हडको की टीम ने पूर्ण जोश के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान संयुक्त महाप्रबंधक संजय भार्गव हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के नेतृत्व में किया गया। संजय भार्गव संयुक्त महाप्रबंधक ने स्वच्छता अभियान के साथ-साथ लोगों से बात करते हुए कहा कि वे खुले में कूड़ा व प्लास्टिक के रेपर को न फेंके, सभी को इकठ्ठा करके डस्टबिन में डालें। संजय भार्गव ने गांधी पार्क में मौजूद लोंगों से कहा कि कूडें को जैविक व अजैविक डस्टबिन में डालें। यदि हम अपने घरों की व आस-पास की सफाई रखेंगें तभी हमारा देश एक स्वच्छ भारत देश बनेगा। संजय भार्गव ने आगे कहा कि हडको इस तरह के स्वच्छता अभियान समय-समय पर करता रहा है और आगे भी भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम चलते रहेंगे। स्वच्छता अभियान में हडको से अनिल कौल, विवेक, बलराम सिंह चैहान, तरूण, डी0एन0 भट्ट, ओम राज आदि ने भाग लिया। 0

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply