Breaking News
images

कौशिक को लाईफ टाइम अवार्ड से किया सम्मानित

images

देहरादून (संवाददाता)। संस्कृति युवा संस्था द्वारा शासकीय प्रवक्ता/शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों के आधार पर लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। 13 अप्रैल को लन्दन ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस आफ कॉमन्स में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में आयुष कौशिक पुत्र मदन कौशिक ने शासकीय प्रवक्ता/शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि के रूप में सम्मान को प्राप्त किया। शासकीय कार्यों की व्यस्थता के कारण मंत्री मदन कौशिक सम्मान समारोह में उपस्थित नही हो सके। पुरस्कार प्राप्त करते हुए आयुष कौशिक ने कहा यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि इस सम्मान के लिए भारत के उत्तराखण्ड राज्य में हरिद्वार जनपद को चुना गया। उत्तराखण्ड राज्य अपनी सुन्दरता और प्रकृति को लेकर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। माँ गंगा के पवित्र भूमि पूरे विश्व को आकर्षित करती है। माँ गंगा की अविरल और निश्छल धारा हमारी प्रेरणा स्रोत है। मंत्री मदन कौशिक ने अपने भेजे गये संदेश में कहा है- ”देवभूमि एवं माँ गंगा के आशीर्वाद से मुझे सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए गौरवशाली क्षण है। भारत के उश्रराखण्ड राज्य में मुझे विकास कार्य एवं सेवा का अवसर मिला है। भारत सहित प्रदेश वासियों एवं माँ गंगा कि पवित्र भूमि हरिद्वार वासियों के प्रेम एवं सहयोग के बिना इस स्थान पर पहुँचना संभव नही था। लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड के लिए आयोजक मण्डल, भारतवर्ष, उश्रराखण्ड राज्य एवं हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त करता हूँ।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply