Breaking News
car 6767

वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

car 6767

चमोली (संवाददाता)। थराली तहसील में हुई दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। इनमें से एक मैक्स वाहन झिझोणी में दो दिसंबर को नारायणबगड़ से झिझोणी की ओर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जबकि दूसरा वाहन वन विभाग के घेस में स्थित गेस्ट हाउस के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इन दोनों वाहन दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। जबकि सात लोग घायल हुए थे। जांच अधिकारी केएस नेगी ने बताया कि इन वाहन दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति सात दिनों के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में या डाक द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से उनके कार्यालय थराली को उपलब्ध करा सकते है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply