Breaking News

काऊ को मंत्री बनाओ होश में आओ

काऊ ने बिष्ट को 30,000 वोटों से पटका

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

देहरादून की रायपुर सीट पर भाजपा नेता उमेश शर्मा काऊ ने कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 30,052 वोटों से पछाड़ा। काऊ को काम करने वाला विधायक माना जाता है। उनकी छवि कर्मठ नेता की है। कर्मठता के साथ-साथ उनके अन्दर पराक्रम भी है। उनके अन्दर काम करने वाली की धुन। रायपुर क्षेत्र के लोग उनसे इसीलिए खुश रहते हैं क्योंकि वे हरहाल में अपने क्षेत्र के लोगों का साथ देते हैं। इस बार भाजपा के पक्ष में इसी तरह की लहर नहीं दिखाई दे रही थी। मतदाताओं में नाराजगी दिखायी दे रही थी। अधिकतर मतदाता विधायकों के कामों से खुश नहीं थे। पूरे राज्य में यही महौल तैयार किया जा रहा था कि लोग सत्तारूढ़ भाजपा से नाराज हैं। लेकिन मतदाताओं का एक वर्ग ऐसा था जो साइलेंट था और अपना इरादा जाहिर नहीं कर रहा था। इसके अलावा राशन की दुकानों पर राशन के लिए आने जाने वाली महिलाएं भी मुखर नहीं थी। इन्हीं महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। क्योंकि इन्हें एहसास है कि घर का चूल्हा कैसे चलता है। इसके अलावा इसमें दो राय नहीं कि काऊ की छवि दमदार है। काऊ चाहने वाले जरूर चाहेंगे कि उनका नेता मंत्री बने। इस बार काऊ के मंत्री बनने के आसार अच्छे हैं।                                                                                                         -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।


Check Also

राठ जन चेतना एवं बिनसर सांस्कृतिक कला समिति ने धूमधाम से मनाई बैठकी होली

-नेशनल वार्ता न्यूज़ देहरादून । राठ जन चेतना एवं बिनसर सांस्कृतिक कला समिति, देहरादून प्रत्येक …

Leave a Reply