Breaking News
treee uk

पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया

treee uk

टिहरी (संवाददाता)। जाखणीधार ब्लॉक के मोलनो गांव में मोल्यार फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। संस्था ने लोगों को पौधरोपण का लाभ बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की। सोमवार को पौखाल के मोलनो गांव में मौल्यार फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण किया गया। संस्थाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि जल, जंगल व वृक्षों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए सभी को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण को आगे आना होगा। पौधरोपण करने वालों में संदीप नेगी, विकास गोरव्याल, रजत आछरेटा, विजयलाल स्नेही, रणजीत स्नेही, मकान लाल, विकास स्नेही, ममता देवी आदि मौजूद रहे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply