Breaking News
MANISHA PANWAR

ग्राम स्वराज अभियान का लाभ सभी को मिले: पंवार

MANISHA PANWAR

बागेश्वर (संवाददाता)। प्रमुख सचिव पंचायतीराज व ग्राम्य विकास मनीषा पंवार ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, गरीब ग्रामीण परिवारों तक पहुंच और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। ग्राम स्व शासन अभियान की सफलता के लिए प्रमुख सचिव पंवार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय दिवस के लिए समाज कल्याण, उज्ज्वला दिवस के लिए पूर्ति, स्वच्छ भारत दिवस के लिए स्वजल, पंचायतीराज दिवस के लिए पंचायतराज, ग्राम स्वराज के लिए ग्राम्य व ऊर्जा, आयुष्मान भारत दिवस के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजीविका दिवस के लिए ग्राम्य विकास और कौशल विकास के नामिल नोडल अधिकारियों से तैयारी पूरी करने को कहा। उन्होंने बताया कि जिले में चचई, सिमकूना और लखनी को इन योजनाओं से जोड़ा जाना है। उन्होंने सभी विभागों से डीएम व सीडीओ के संपर्क में रहकर कार्यक्रम का प्रभारी संचालन करने को कहा। अभियान के दौरान अधिकाधिक लोगों की सहभागिता कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि 14 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम तहसील में होंगे। 18 अप्रैल को चयनित गांवों के अलावा अन्यत्र भी सफाई अभियान चलेगा। 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस पर चयनित पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। 24 अप्रैल को ग्राम पंचायत विकास योजना का अंतिमीकरण होगा। 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस पर सौभाग्य योजना के तहत बिजली विभाग चयनित गांवों को सुविधाएं बांटेगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान योजना के तहत टीकाकरण, स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी जाएगी। दो मई को किसान कल्याण दिवस पर किसानों की आय दुगुनी करने को जागरूकता और पांच मई को आजीविका दिवस पर जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। मौके पर सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ डा. शैलजा भट्ट, डीपीआरओ पूनम पाठक सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply