Breaking News
meerut

स्कूल बस से सरेराह छात्र के अपहरण का प्रयास, फायरिंग

meerut

मेरठ (सुशील स्टीफन)। मंगलवार की दोपहर हथियारबंद युवकों ने मवाना में स्कूल बस से लौट रहे कक्षा 12 के छात्र के अपहरण का प्रयास किया। इस दौरान विरोध होता देख युवक फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है।  जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला तिहाई होली चौक निवासी तालिब का पुत्र कैफ राफन के निकट स्थित स्ंिप्रग डेल्स स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। कैफ के अनुसार दोपहर वह स्कूल से वापिस लौट रहा था। इसी दौरान हड्डी मिल के सामने लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचों से लैस एक दर्जन से अधिक युवकों ने कैफ की स्कूल बस को रोक लिया और जमकर तोडफोड़ की। हथियारबंद युवकों को देखते ही छात्रों और स्कूल के स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि युवकों ने कैफ से उसका नाम पूछा और उसे बस से नीचे खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगे। जिसपर चालक और क्लीनर सहित अन्य छात्र भी युवकों से भिड़ गए। खुद को घिरता देख हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी भी मौके पर पहुंचे। वहीं इंस्पेक्टर मवाना एमपी सिंह और एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पीडि़त छात्र से जानकारी की। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।

Check Also

उत्तराखंड की शान और भारत के महान निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

देहरादून । भारतीय निशानेबाजी जगत को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब देश …

Leave a Reply