Breaking News
dairy vikas vibhag

डेयरी विकास विभाग के निदेशक से की मुलाकात

dairy vikas vibhag

-कपकोट क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाओं से अवगत कराया
बागेश्वर (संवाददाता)। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू डेयरी विकास विभाग के निदेशक से मिले। उन्हें कपकोट क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाओं से अवगत कराया। यहां प्राकृति चारे की कोई कमी नहीं है। उनसे गंगा गाय सहतित विभागीय योजनाओं के लिए दुग्ध समिति गठित करने की मांग की है। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख दानू हल्द्वानी मंगल पड़ाव स्थित डेयरी विकास विभाग के निदेशक से मिले। उन्हें कपकोट के दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, समितियों के विस्तार एवं स्वीकृति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागेश्वर जिले के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन है। यहां पशुओं के लिए प्राकृतिक चारे की भी कोई कमी नहीं है। सब कुछ होने के बावजूद आज तक डेयरी विकास विभाग ने यहां दुग्ध उत्पादन की समतियों का गठन नहीं किया है। इतना ही नहीं विभाग की योजनाएं भी लागू नहीं की गई है। इससे लोग इसका लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कपकोट विकास खंड में महिला डेरी विकास योजना, दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन, गंगा गाय महिला डेरी, एनसीडीसी के तहत दुग्ध समितियों का गठन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुग्ध योजना शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को घर में स्वरोजगार मिलेगा और पलायन पर भी रोक लगेगी।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply