Breaking News
rekha ji

मंत्री रेखा आर्य ने किया बालिका निकेतन का दौरा

rekha ji

देहरादून  (संवाददाता)। बालिका निकेतन में मां के कत्ल के आरोप में बंद किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एंव बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य बालिका निकेतन पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिस तरह किशोरी बाथरूम में मिली यह आत्महत्या नहीं हो सकती। इस मामले की जांच के लिए मंत्री ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उन्होंने समिति से तीन दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आरोप है कि किशोरी ने 19 सितंबर की रात पाठल से अपनी मां सावित्री देवी की गर्दन, सिर और हाथ पर अनगिनत वार कर हत्या कर दी। खून से सने कपड़े बदलकर वह उसी रात घर से बाहर निकल गई थी। पाठल को झाडिय़ों में फेंकने के बाद वह बस से पंजाब भाग गई थी। कनखल पुलिस ने 25 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। किशोरी का दावा था कि जिस्म फरोशी के धंधे में धकेलने के कारण उसने मां की हत्या की थी। गत दिवस किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगी। उसे तीन मई को हरिद्वार से यहां स्थानांतरित किया गया था। 

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply