Breaking News
hospital5433

)दीपावली के चलते जिला अस्पताल के ज्यादात्तर डॉक्टर छुट्टी पर

hospital5433

बागेश्वर (संवाददाता)। दीपावली की छुट्टी के चलते जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। 16 डॉक्टरों के सापेक्ष चार डॉक्टर यहां पहुंचने वाले रोगियों का इलाज कर रहे हैं। इसलिए यहां रोगियों की लंबी लाइन लग रही है। इस बीच रोगियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। यहां रोजाना 300 नये रोगी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दीपावली में आतिशबाजी से जख्मी लोगों को आना भी बदस्तूर जारी है। मालूम हो कि जिला अस्पताल में 16 डॉक्टरों की तैनाती है। इसमें फिजीशियन, सर्जन, गायनी, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन शामिल हैं। दीपावली पर्व के चलते अधिकतर डॉक्टर छ़ुट्टी पर हैं। इसमें प्रभारी सीएमएस भी शामिल हैं। चार डॉक्टरों के सहारे अस्पताल चल रहा है। इसमें भी एक डॉक्टर कोर्ट ड्यूटी पर हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल पहुचंने वाले रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ही कैबिन के बाहर रोगियों की लंबी कतार लग रही है। इसके अलावा एक डॉक्टर को दो-दो शिफ्ट ड्यूटी करनी पड़ रही है। इधर मौसम का मिजाज बदलने से अस्पताल में रोगियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। सर्दी, खांसी तथा बुखार के रोगी अधिक पहुंच रहे हैं। रोजाना 300 नये रोगी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पूर्व में भर्ती रोगियों की संख्या अलग से शामल है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन ने जल्द डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। इधर प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल आने वाले हर मरीज का इलाज हो रहा है। जल्द छुट्टी पर गए डॉक्टर भी आ जाएंगे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply