Breaking News

मुख्यमंत्री से उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने की भेंट

देहरादून (सू0वि0)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष  अरुण शर्मा,  अविक्षित रमन,  बीसी भट्ट,  गणेश पाठक, विपिन चंद्रा, ओपी पांडे एवं अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Check Also

राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

टिहरी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। …