Breaking News
maharaj 1

स्वतंत्रता दिवस पर देश के विश्वगुरु बनने की कामनाओं के साथ महाराज ने किया ध्वजारोहण

maharaj 1

देहरादून। उत्तराखंड के सिंचाई, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास परिसर 17 सुभाष रोड पर आज ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सभी देशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश विश्वगुरु बने। देशवासी उन्नति के पथ पर अग्रसर हों तथा देश का चहुंमुखी विकास हो। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर हम कामना करते हैं कि विश्व अतिशीघ्र कोरोना संक्रमण से मुक्त हो और सभी का कल्याण हो।
ध्वजारोहण के अवसर पर निजी सचिव एस एस सजवाण, विशेष कार्यधिकारी अभिषेक शर्मा, पीआरओ राय सिंह नेगी, राम कृष्ण वर्मा, मीडिया प्रभारी निशीथ सकलानी, राजन रावत, गुलाब सिंह, नीलम रावत, भजन सिंह, विरेन्द्र नेगी, सुरेश कुमार एवं विनायक सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

maharaj2

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply