Breaking News

पांचवे दिन भी कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

हरिद्वार (संवाददाता)। हरिद्वार पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ इकाई ने शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। बीते तीन माह से वेतन, पेंशन एवं दिपावली का बोनस न मिलने के कारण कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पांचवे दिन कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। धरने स्थल पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरपाल व संचालन अध्यक्ष कुमार गौरव द्वारा किया गया। कुमार गौरव ने कहा कि जल निगम प्रशासन द्वारा सोमवार तक कर्मचारियों को एक माह का वेतन एवं पेशन का भुगतान किये जाने के लिएआश्वासन दिया गया। लेकिन उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने एक माह का वेतन व पेंशन लेने से इनकार कर दिया है। महासंघ ने तीन माह का वेतन व पेंशन एक मुश्त मांगी है। अमरपाल ने कहा कि विभाग के राजकीयकरण का प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाए जाने को आश्वासन देने के बाद भी आज तक कैबिनेट में नहीं लाया गया। धरने में शलभ मित्तल, अंचित पाराशर, गिरीश चन्द ध्यानी, बृजपाल शर्मा, मुकन्दी लाल सेमवाल, दीपक गोसाई, सिद्धार्थ कुमार, अमर पाल सिंह, बृज बिहारी, अमन नेगी, अनुराग शर्मा, मदन सिंह, सुन्दर सिंह, दिलबर सिंह नेगी, ठकरा सिंह, मेलाराम, जगदीश प्रसाद, होरी लाल, विष्णु के अतिरिक्त उपेंद्र कुमार, डीडी शर्मा, चमन प्रकाश, धर्मवीर सिंह आदि सेवानिवृत्त कर्मचारी भी धरने में शामिल हुए।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply