Breaking News
cracker

राजधानी के लोग नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे

-सात से 30 नवंबर तक प्रदेश में लगी रोक

cracker

नईदिल्ली। दिल्ली में कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों और त्योहारों के सीजन में प्रदूषण की चिंताजनक स्तिथि को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले लिये गए। दिल्ली में इस बार पटाखे जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक हर तरह के पटाखों पर रोक लगा दी है। इस बात की जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है।
लिहाजा दिल्ली सरकार ने दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, यह प्रतिबंध 7 नवंबर से 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली निवासी ग्रीन पटाखे भी नहीं जला सकते हैं। किसी भी तरह के पटाखे जलाने पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटाखे जलाने पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 

Check Also

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन, चारधाम यात्रा की गई स्थगित, श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील

देहरादून । उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की ओर से …

Leave a Reply