Breaking News
munsiyari

पहाड़ों पर बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बड़ी

सफेद चादर से ढकीं पहाडिय़ां

munsiyari

पिथौरागढ़ । पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी ने लोगों को ठंड से सिकुडऩे के लिए मजबूर कर दिया है। बर्फबारी से मौसम तो खुशनुमा हुआ ही है, साथ ही पहाड़ी लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है, जिससे यहां का मौसम एकदम बदल गया है और पूरे उत्तर भारत में शीत लहर शुरू हो गयी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में ठंड का कहर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कल रात से ही मौसम यहां एकदम से बदल गया है। जिससे लोगों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बारिश और बर्फबारी के कारण एकबार फिर तापमान जमा बिंदु तक पहुंचने की संभावना है। बीती रात से रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। देहरादून, हरिद्वार के साथ ही कुमाऊं में नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर सहित सभी इलाकों में झमाझम बारिश से सर्दी बढ़ गई। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात भी हुआ है। बारिश से एक ओर मौसम तो सुहावना हुआ ही है, साथ ही बहुत सारी दिक्कतों को भी साथ लेकर आया है। लगातार बदल रहे मौसम के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही रोजमर्रा की कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी यहां बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार दोपहर तक राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश से लेकर बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिर सकती है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply