Breaking News
bus

बारातियों से भरी बस हरिद्वार हाइवे पर पलटी

bus

देहरादून (संवाददाता)। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बरातियों से भरी एक बस हरिद्वार हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस ऋषिकेश से हल्द्वानी जा रही थी। गनीमत रही कि रायवाला पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला और बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में कुल 28 यात्री सवार थे। बस नंबर यूके 04 पीए 0081 बरातियों को लेकर ऋ षिकेश से हल्द्वानी जा रही थी, तभी हरिद्वार हाइवे रायवाला बाजार में पवन स्वीट शॉप के सामने बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री बस के अंदर ही फंस गए। सूचना पर थाना रायवाला पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर बस के आगे का शीशा तोड़कर खिड़कियों से एक-एक कर यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। घायलों को 108 की मदद से तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी यात्रियों को उपचार के बाद रवाना कर दिया गया। बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया व यातायात को सुचारू किया गया।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply