Breaking News
snowfall1 565

बर्फबारी के बाद बिजली संकट गहराया

snowfall1 565

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद अब बिजली संकट गहरा गया है। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी की 10हजार की आबादी बिजली गुल रहने से परेशान है। कड़ाके की ठंड में बिजली नहीं होने से लोगों को मुश्किल हो रही है। मुनस्यारी में शुक्रवार रात हुई बर्फबारी और ओलावृष्टि से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई पोल टूटकर धराशाई हो गए हैं, जिस कारण मुनस्यारी के मल्ला घोरपट्टा, बुंगा, सरमोली, दरकोट, रांथी, पापड़ी, धापा, सुरिंग, सेबिला सहित 12से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 18घंटों से ठप है। बिजली गुल रहने से 10हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग मोमबत्ती और लालटेन से घरों को रोशन कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच बगैर बिजली के रात गुजारना लोगों की मजबूरी बन चुका है। ठंड से बचने के लिए लोग ब्लोवर, हीटर का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। यूपीसीएल मौसम खुलने के बाद शनिवार को लाइन ठीक करने में जुट गया है। यूपीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply