Breaking News
pre primary schools

बिना मान्यता के चल रही हैं प्री-प्राइमरी कक्षाएं

pre primary schools

पौड़ी (संवाददाता)। विकासखंड बीरोंखाल अंर्तगत एक दर्जन से अधिक स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन करने का प्रमाण नही होने से वहां आरटीई मानकों का खुला उल्लंघन कर रहें हैं। हैरानी की बात है कि गुरु राम राय स्कूल बैजरों में कक्षा नवीं और दसवीं कक्षाओं का संचालन करने की मान्यता ही नहीं है, जबकि विद्यालय के चौबीस छात्र कोटद्वार गुरुराम राय में पंजीकृत हैं। विद्यालय प्रबंधन सालों से कक्षाएं संचालित कर रहा है लेकिन शिक्षा विभाग नींद में सोया है। उधर बीरोंखाल उपशिक्षा अधिकरी अजीत भंडारी ने प्री-कक्षाएं चला रहे स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए है। टिहरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में नौ छात्रों की मौत होने से शिक्षा महकमा हरकत में आ गया है। उपशिक्षा अधिकारी अजीत भंडारी, बीईओ बृजलाल सागर ने बताया कि बीरोंखाल के गुरु रामराय स्कूल बैजरों, सरस्वती शिशु मंदिर बैजरों, स्यूंसी, चौडलिया, जोगीमंणी, मैठाणाघाट, सीली मल्ली, बीरोंखाल, फरसाड़ी, आबावि स्यूंसी विद्यालयों में प्री प्राइमरी कक्षाओं को संचालित करने की मान्यता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा उपकरण, खेल सामग्री पर्याप्त नहीं है जबकि गुरुराम राय स्कूल बैजरों सालों से टिन शेड में संचालित हो रहा है। इस मामले में उन्होंने सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को सूचना भेज दी है। गुरुराम राय बैजरों प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह ने बताया कि कक्षा नवीं और दसवीं के चौबीस छात्रों का पंजीकरण कोटद्वार में है। अभिभावकों की सहमति से उन्हें बैजरों में पढ़ाया जा रहा है। बाक्सक्या कहते हैं सीईओमुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत से संपर्क करने पर बताया कि बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूचना बीईओ, उपशिक्षा अधिकारियों से मांगी जा रही है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply