Breaking News

राधा स्वामी सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कैम्प कार्यालय में की भेंट

देहरादून । आज श्री राधा स्वामी सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से कैम्प कार्यालय में भेंट की। इस दौरान सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सत्संग व्यास के पदाधिकारियों द्वारा आग्रह किया गया कि यदि सरकार को आइसोलेशन सेंटर बनाने हेतु भवन की आवश्यकता है तो राधा स्वामी सत्संग व्यास के भवनों को सरकार इस्तेमाल कर सकती है। इस दौरान श्री सुनील तलवार, श्री अजय सिकरी समेत तमाम सेवादार मौजूद रहे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply