Breaking News
barish

बारिश और आंधी ने लोगों की बढ़ाई परेशानी

barish

रुडकी (संवाददाता)। बारिश और आंधी के साथ साथ गुरुवार को अंधेरा छा गया। इससे परीक्षा देने वाले छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्कूलों में परीक्षा देर से भी संचालित हो पाई। गुरुवार सुबह ही अंधेरे के साथ तेज हवा में बारिश होनी शुरू हो गई जिस वजह से काफी छात्र-छात्रा परीक्षा देने बारिश में पहुंचे। इस बीच अचानक बिजली भी गुल हो गई। जिस वजह से कई स्कूलों में कमरों में अंधेरा छाया रहा। परीक्षा करीब आधा घंटा बाद ही सुचारू करनी पड़ी। खंड शिक्षा अधिकारी भिक्कम सिंह ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र में परीक्षा तो लगभग सही समय पर संचालित हुई। जिसमें अंधेरे की वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

-मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की -स्वच्छता …

Leave a Reply