Breaking News
Rain creating problems

बरसात ने बढ़ाई लोगों की दुश्वारियां

Rain creating problems

चमोली (संवाददाता)। चमोली मे जिस तरह से बरसात ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाई हैं। उसी प्रकार से स्कूली बच्चों की भी अलग-अगल प्रकार से परेशानियों को बढ़ाया है। थराली के प्राणमति गदेरे में आए पानी के बहाव के साथ ही प्राणमति गांव के 10 परिवारों का सम्पर्क थराली से पूरी तरह से कट गया है। यहां प्राणमति गदेरे का पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूली बच्चों को खासी परेशानी हो रही हैं। यहां से बच्चे थराली में पढऩे के लिये आते हैं। उसी प्रकार से थराली गांव के पावर हाउस के पास के पुल के क्षतिग्रस्त होने से थराली एवं सूना के बच्चे भी थराली इन्टर कालेज तक बामुशिल आ पा रहे हैं। गांव के पास ही एक जर्जर झूला पुल है जिसके जरिये बच्चे स्कूल को आ रहे हैं। थराली के कृष्णपाल सिंह गुसांई, सुरपाल सिंह रावत,कुंवर सिंह तथा प्राणमति के गोपाल दत्त पंत ने बताया कि जिस झूला पुल के रास्ते होकर बच्चे स्कूल आ रहे है उस पर दुर्घटना की आशंका से अभिभावक परेशान हैं। उक्त अभिभावकों ने लोनिवि से गुहार लगाई है कि शीघ्र ही इन स्थानों पर वैलीब्रिज बनाया जाए।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply