Breaking News

केदारनाथ धाम में दिखी हिमालयन लोमड़ी

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम में एक बार फिर से हिमालयन लोमड़ी दिखाई दी। यह लोमड़ी प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीबी कैमरे में कैद हुई है। पूर्व में वर्ष 2015-16 में भी केदारनाथ में हिमालयन लोमड़ी दिखाई दी। इधर निम का कहना है कि केदारनाथ में शीतकाल के दौरान लोमड़ी अक्सर दिखाई देती है। केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य के लिए सरस्वती नदी से सटकर सीसीटीबी कैमरा लगाया गया है ताकि घाट निर्माण की लाइव जानकारी ली जा सके। ऐसे ही अन्य कई स्थानों पर भी सीसीटीबी कैमरे लगाए गए हैं। 2 जनवरी की रात्रि केदारनाथ में सरस्वती घाट के आसपास हिमालयन लोमड़ी दौड़ती हुई दिखाई दी। यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। केदारनाथ वन प्रभाग के एसडीओ शिव लाल ने बताया कि केदारनाथ में जब से लोग रहने लगे तो खाना खाने के कारण लोमड़ी इस तरह आती रही है। वर्ष 2015 में केदारनाथ वन प्रभाग ने केदारनाथ में कैमरा ट्रैप लगाए गए तब भी कैमरे में हिमालयन लोमड़ी दिखाई दी। यहां हिमालयन लोमड़ी के लिए बेहतर वातावरण है जिस कारण अक्सर यह दिखाई देती है। निम के देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में निम के किचन की ओर कई बार लोमड़ी आई है। कई बार सांय को भी लोमड़ी दिखाई देती है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply