Breaking News

सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण संबंधी बाध्यता समाप्त

देहरादून (संवाददाता)। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण संबंधी बाध्यता समाप्त किये जाने के विरोध में एवं बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किये जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया। दल के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विजय कुमार बौड़ाई के नेतृत्व में गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर धरना प्रदर्शन किया।
विभिन्न विभागों में पूर्व में निर्धारित विज्ञप्तियों के आधार पर आज तक भर्ती न किये जाने तथा अब सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण संबंधी बाध्यता समाप्त होने के कारण प्रदेश के युवा स्वयं को छला हुआ महसूस कर रहे है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द युवाओं के रोजगार के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जानी चाहिए और हाई कोर्ट द्वारा दिेय गये निर्णय के विरूद्ध उच्चतम न्यायालय में प्रदेश के युवाओं के लिए प्रभावी पैरवी करें या अध्यादेश लाये ताकि प्रदेश के युवाओं को यहां पर समूह ग की भर्तियों में पूर्ण अवसर प्राप्त हो सके। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में समूह ग के पदों की भर्ती हेतु निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता सुनिश्चित की जाये और राज्य में संविदा एवं आउट सोर्स की व्यवस्था को तत्काल बंद करते हुए नियमित भर्ती की जाये और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला एवं उत्तराखंड राज्य अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र वसंत विहार में हटाये गये कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर बहाल किया जाये अन्यथा आंदोलन को तेज किया जायेगा और इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी। इस अवसर पर लताफत हुसैन, विजय बौडाई, रेखा मियां, हरीश पाठक, डी के पास सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर बी डी रतूडी, हरीश पाठक, विजय कुमार बौडाई, रेखा मियां, सुनील ध्यानी, सुशील कुमार, डी के पाल, गीता बिष्ट, शांति प्रसाद भटट सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply