Breaking News
kissan

कई किसानों को नही मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ, किसानों में आक्रोश

kissan

चम्पावत (संवाददाता)। चम्पावत के लधियाघाटी क्षेत्र के कई किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे किसानों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत टांड ग्राम प्रधान खीमानंद गड़कोटी ने बताया कि क्षेत्र के मछियाड़ परेवा, बिनवाल गांव, चौड़ापिता, चौड़ामेहता, रमक, बालातड़ी, खरही, भिंगराड़ सहित कई गांव के किसानों के खातों में 2000 रुपये की राशि नहीं आ पाई है। किसान पट्टी पटवारी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। घाटी क्षेत्र डूंगर देव,जशोधर, देवकीनंदन, रेवाधर, नारायण आदि ने योजना का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

-मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की -स्वच्छता …

Leave a Reply