Breaking News
riya

NCB की गिरफ्त में रिया, पूछताछ जारी

riya

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच में लगी हुई हैं। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को रविवार सुबह एनसीबी ने समन दिया और पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया था। रिया चक्रवर्ती एनसीबी दफ्तर पहुंच गई हैं और पूछताछ जारी है। रिया चक्रवर्ती के भाई और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेजा जा चुका है। शनिवार को सुशांत के निजी सहायक दीपेश सावंत को भी एनसीबी ने अरेस्ट कर लिया है। आज उनकी कोर्ट में पेशी होगी। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को सुशांत की बहन मीतू सिंह सीबीआई की टीम, एम्स की टीम के साथ सुशांत के घर पहुंची। जहां सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव को भी लाया गया। एक बार फिर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। सीबीआई ने सुशांत की बहन मीतू, दोस्त महेश शेट्टी और संदीप सिंह से भी पूछताछ की।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply