Breaking News
rishikesh

ऋषिनगरी को हरा-भरा करेगा वन विभाग

rishikesh

ऋषिकेश (संवाददाता) ।  बरसात के सीजन में वन विभाग वृहद पौध रोपण अभियान चलाएगा। एक माह में 42 हेक्टेयर भूमि पर 21 हजार पौधे लगाये जाएंगे। 15 जुलाई से 14 अगस्त तक पौध रोपने का काम चलेगा। बरसात में वन विभाग ने पौध रोपने की तैयारी तेज कर दी है। इस बार 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौध रोपने में विभिन्न राजनीतिक, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जायेगा। शहर में स्कूल, आस्थापथ, गंगातट, आश्रम, नगर पालिका में भी पौधे लगाने की तैयारी है। स्कूली बच्चों को भी पौधरोपण को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिये स्कूलों में जागरुकता गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। बीते वर्ष वन विभाग ने 10 हजार पौधे रोपे थे। लेकिन इस बार दोगुने पौधे रोपे जाएंगे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply