Breaking News
a

स्कूली बच्चों ने किया नैनीताल जू भ्रमण

a

नैनीताल (संवाददाता)। जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को नैनीताल जू का भ्रमण कर वन्यजीवों के संसार को निकट से देखा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वन्यजीवों का दीदार कर उनके बारे में जानकारी ली। जीआईसी के प्रधानाचार्य संजय पांडे और जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सावित्री दुग्ताल ने बताया कि छात्रों में पठन-पाठन के साथ ही सर्वांगीर्ण विकास को लेकर इस तरह के कार्यक्रमों की अहम भूमिका है। जू की वनक्षेत्राधिकारी ममता चंद के सहयोग से स्कूली बच्चों ने वन्यजीवों के साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का दीदार किया। यहां ज्ञानेश्वर पांडे, कैलाश चंद्र पाठक, प्रेमा फर्त्याल, रेखा साह, हेमंत बिष्ट आदि रहे।
०००

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply