Breaking News
world aids day 1 dec

एड्स दिवस पर स्कूली छात्रों ने निकाली रैली

world aids day 1 dec

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। विश्व एड्स दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने एड्स के बचाव को लेकर नारे लगाए। राइंका में आयोजित एड्स से बचाव विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में कामिनी व स्लोगन प्रतियोगिता में पवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राइंका रुद्रप्रयाग एवं राबाइंका रुद्रप्रयाग के छात्र-छात्राओं, शिक्षक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी रुद्राबैंड के निकट एकत्र हुए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर एड्स से बचाव व एड्स के बारे में फैली गलत अवधारणाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। मुख्य बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचने पर रैली का समापन हुआ। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इधर राइंका रुद्रप्रयाग में आयोजित संगोष्ठी में एपिडेमियोलॅाजिस्ट डॉ शाकिब ने एड्स के लक्षण व बचाव के बारे में व्यापक जानकारी दी। प्रधानाचार्य डीके बाजपेयी, वीपी भट्ट, एससी भट्ट, डीसी कोठारी, मुकेश बगवाड़ी आदि ने विचार रखे। इससे पहले गोष्ठी के प्रथम सत्र में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कामिनी, पायल, दिवाकर व स्लोगन प्रतियोगिता में पवन, सानिया परवीन व मेघा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply