Breaking News
54656676

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटा सेवादल जत्था

54656676

देहरादून (संवाददाता)। शिवरात्रि पर सामूहिक महारुद्राभिषेक के लिए पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल का जत्था हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटा। सेवादल सदस्यों ने बताया कि 20 फरवरी मध्य रात्रि में पृथ्वीनाथ महादेव का दूध, गंगाजल और पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा। रविवार को सहारनपुर रोड स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद सेवादल का जत्था महंत रविंद्र पुरी के सानिध्य में हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। बम बम भोले के उद्घोष के साथ सेवादल सदस्य देर शाम गंगा जल लेकर वापस लौटे। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि पवित्र गंगाजल को आगामी शिवरात्रि पर्व तक मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान दिगंबर भागवत पुरी, अनुराग गुप्ता, इंद्रेश सनुजा, संजय कुमार गर्ग, ललित आहूजा, गोविंदा, राजीव मित्तल, सुमित गर्ग, शशि गर्ग, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

-मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की -स्वच्छता …

Leave a Reply