Breaking News
Shaheed e Azam Bhagat Singh

पीएम मोदी ने दी शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

Shaheed e Azam Bhagat Singh

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद ए अजम भगत सिंह की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। शहीद भगत सिंह की वीरता कई पीढिय़ों से लाखों भारतीयों को प्रेरित करती है। मैं उनकी जयंती पर भारत के इस महान सपूत के समक्ष नतमस्तक हूं और देश के नागरिकों के साथ भारत की आजादी में उनके साहसिक योगदान को याद कर रहा हूं। शहीद ए आजम का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के गाँव बंगा, तहसील जड़ाँवाला, जिला लायलपुर में हुआ था। उन्हें अंग्रेज अधिकारी जॉन पी सैंडर्स की हत्या का दोषी करार देकर महज 23 वर्ष की आयु में 23 मार्च 1931 को शाम करीब 07: 33 बजे उनके दो साथियों सुखदेव और राजगुरु के साथ फांसी दे दी गयी। 

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply