Breaking News

एसएसपी का आदेश भी खा रहा हिचकोले

हरिद्वार (संवाददाता)। गांव ऐथल निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला का भाई पिछले पांच दिनों से पथरी थाने और दो दिनों से एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रहा है। एसएसपी के आदेश के 24 घंटे बाद भी पथरी थाने में पीडि़त महिला का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। घटना 7 जनवरी की है। गांव ऐथल निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट व जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के द्वारा मारपीट करने की सूचना 100 नंबर पर दी गई थी। उसके बाद घायल महिला का पुलिस द्वारा मेडिकल भी कराया गया। हालात नाजुक होने के चलते महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। घायल महिला के भाई ने पुलिस को मामले में अपने जीजा व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। महिला के भाई का आरोप है कि पिछले पांच दिनों से वह फेरुपुर पुलिस चौकी व पथरी थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस द्वारा मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस संबंध में पीडि़त दो बार एसएसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगा चुका है। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया पति पत्नी का विवाद है। पहले मामला महिला हेल्प लाइन को भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply