Breaking News
chardham yatra road

चारधाम यात्रा को लेकर ऑल वेदर रोड़ निर्माण कटिंग पर रोक

chardham yatra road

नई टिहरी (संवाददाता)। चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से ऑल वेदर रोड निर्माण कटिंग पर लगाई गई रोक के आदेशों को ठेकेदार व निर्माणदाई कंपनियां ठेंगा दिखा रही हैं। चारधाम यात्रा राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी मशीनों से कटिंग के दौरान लगने वाले जाम से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा के चलते प्रदेश सरकार की ओर से ऑल वेदर रोड़ निर्माण कटिंग पर लगाई गई रोक के बावजूद ठेकेदार व निर्माण कंपनी अपनी मनमानी करते हुए वाहनों को रोककर कटिंग कर रही है। सोमवार व मंगलवार को ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर हिंडोलाखाल व नरेंद्रनगर के पास निर्माण कंपनी व ठेकेदार सरकार के निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए निर्माण कार्य जारी रखा। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को आधे घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबे कतारें लगी रही। प्रदीप सिंह, प्रवीन रावत, विनोद आदि यात्रियों का कहना है कि सरकार की ओर से निर्माण कार्य रोके जाने के बावजूद यात्रियों को घंटो रोककर ऑल वेदर का कार्य किया जा रहा है। जिसस उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई स्थानों पर बने डेंजर जोन से यात्रियों की जान को भी खतरा बना हुआ है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply