Breaking News

आरिफ अजाकिया सुदर्शन टीवी पर

सुरेश चव्हानके का साक्षात्कार

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

कराची के पूर्व मेयर आरिफ अजाकिया ने वह सब कुछ कह दिया जो सारस्वत सत्य है। सुरेश के साथ अपने साक्षात्कार में अजाकिया ने स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान का अस्तित्व कुछ सालों का भी नहीं है। यह देश बिखर जाएगा। इस देश का बिखरना पूरी दुनिया के हक में है। क्षेत्र की खुशहाली के लिए तो पाकिस्तान का टूटना बहुत जरूरी है। क्योंकि पाकिस्तान मुल्लों-मौलवियों के हाथ की कठपुतली है। वहाँ सेना का शासन चलता है। सेना भ्रष्ट है। वह लड़ने लायक नहीं। पाकिस्तान की सेना भारत के सामने टिक नहीं सकती। पाकिस्तान चार टुकड़ों में टूटेगा। सिंधु देश बनेगा। बलूचिस्तान आजाद होगा। भारत को सिंधु देश का संरक्षण करना चाहिए। सिंधियों का शोषण हो रहा है। बलूचिस्तान के लोग 1948 से अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें मदद मिलनी चाहिए। वे अपने दम पर पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई जारी रखे हुए हैं। पाकिस्तान का कोई अर्थ नहीं है। वहाँ सेना की गुंडागर्दी चल रही है। वहाँ की सेना जिहाद के नाम पर भारत को परेशान कर रही है। भारत में शांति के लिए पाकिस्तान का बिखरना जरूरी है। विदित रहे कि आरिफ अजाकिया दो साल तक कराची के मेयर रह चुके हैं। उन्हें अपनी जान को बचाने के लिए पाकिस्तान छोड़ना पड़ा था। मौजूदा समय में वे फ्रांस के नागरिक हैं। इस समय वे भारत के दौरे पर हैं। गुजरात के बाद वे अब मथुरा और अयोध्या जाएंगे। वे राजस्थान हो आए हैं। यह लेख उनके सुदर्शन टीवी पर साक्षात्कार को आधार बनाकर लिखा गया है। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।


Check Also

पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद की गिरफ्तारी, इमरान खान ने दी धमकी!

पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद को बुधवार रात 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया …

Leave a Reply